चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर ने बांटे सम्मान पत्र

चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर ने बांटे सम्मान पत्र

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर का कासगंज में हुआ जोरदार स्वागत
पीठाधीश्वर ने कहा, कासगंज में भी होगी भगवान चित्रगुप्त की कथा

कासगंज। मथुरा में बन रही भगवान चित्रगुप्त की पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति गुरुवार को मथुरा से बदायूं चित्रगुप्त कथा में जाते समय कुछ समय के लिए कासगंज में रुके। यहां उन्होंने अलीगढ़ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक नवल कुलश्रेष्ठ, नारायण स्वरूप सक्सेना एड, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति का माला पहनाकर मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। पीठाधीश्वर ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह बदायूं में भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा के आयोजन में जा रहे हैं। आगामी समय में कासगंज में भी भगवान चित्रगुप्त की कथा कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कुछ समय पूर्व चित्रगुप्त पीठाधीश्वर के नेतृत्व में निकली भगवान चित्रगुप्त की चरण पादुका यात्रा का स्वागत अभिनंदन करने वाले कासगंज चेयरमेन मीना माहेश्वरी और समाज के अन्य बंधुओं सम्मान पत्र देकर आभार व्यक्त किया। चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान के क्षेत्रीय संयोजक सुरेशानंद महाराज और सह संयोजक मनोज सक्सेना, शिल्पा स्वरूप ने चित्रगुप्त मंत्रलेखन अभियान के बारे में चर्चा की। कहा कि मंत्र लेखन पूर्ण कर कापी जमा कराई जाएं। इस दौरान सुरेश कुलश्रेष्ठ, अवधेश सक्सेना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, संजय सिन्हा, अचिंत सक्सेना, अदित्यसरणं सक्सेना, महामंत्री विजय सक्सेना, उपाध्यक्ष आशीष सक्सेना, कोशाध्यक्ष अरविंद सक्सेना, नगर अध्यक्ष दीपक सक्सेना, रोहित पाटिल, सुंदर चौधरी, राजकुमार सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks