नाबालिग लडकी के अपहरण और दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के अपहरण और दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण वनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं0- 294/2020 धारा 363, 366, 376D, 377 506 भादवि0 व 5/6 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त *जितेन्द्र कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार उर्फ वीरेश कुमार निवासी कटेलिया थाना अवागढ जिला एटा उम्र करीब 26 बर्ष* को आज दिनांक 25.01.2024 को समय करीब 09:35 बजे अवागढ़ फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्य़वाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार उर्फ वीरेश कुमार निवासी कटेलिया थाना अवागढ जिला एटा उम्र करीब 26 बर्ष।

गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम –

  1. प्र0नि0 श्री अमित कुमार थाना जलेसर एटा
  2. उ0नि0 श्री अभिलाख सिंह थाना जलेसर एटा
  3. है0का0 तेजपाल सिंह
  4. का0 हरेन्द्र सिंह ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks