प्रिंटिस गर्ल्स कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

प्रिंटिस गर्ल्स कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अन्तर्गत तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, एटा के निर्देशानुसार कमालुद्दीन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिक दिवस के शुभ अवसर पर प्रिंटिस गर्ल्स कॉलेज, एटा में समय दोपहर 12 बजे पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया गया। 
इस शिविर में योगेश कुमार एड०/मीडियेटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में पीएलवी रिचा यादव, विनीता यादव व खुशबू शर्मा एवं श्री मोहित यादव शिक्षक, प्रिंटिस कॉलेज ने बालिकाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा, बालिकाओं के अधिकार व उनके कर्तव्यों के हितों की जानकारी दी एवं उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया।
        इस अवसर पर प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ, छात्राएँ एंव कर्मचारीगण, समस्त पीएलवी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks