
एटा, 23 जनवरी 2024 (सू0वि0)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी आलोक कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 27 जनवरी को शाम 7:00 बजे से किया जाएगा।
कृपया आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आनंद लें। आप उक्त कार्यक्रम को लाइव भी देख सकते हैं।