श्रीराम स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा जिस तरह अयोध्या मे हुई उसी तरह बिजावर के बड़ी देबी मंदिर समिति ने किये बिभिन्न आयोजन

बिजावर बसस्टैन्ड पर राम भक्तो ने मनाया श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

बिजावर–22जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर अयोध्या में श्रीराम के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसी तरह बिजावर में भी पूरे उत्साह से नगर के मंदिरों एवं बडी देबी मंदिर कमेटी ने बसस्टैन्ड पर दीप प्रज्जवलन कर सुन्दर कान्ड पाठ एवं नन्हे मुन्हे बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। एवं समापन मे ग्यारह सौ दीपक जलाकर कार्यक्रम का समापन किया। साथ ही नगर के जानकी निवास मंदिर पर सुबह से शाम तक राम भक्तो की भीड नजर आई एवं मंदिर प्रांगण मे एल ई डी टी.वी के माध्यम से अयोध्या धाम से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के भक्तो को दर्शन कराए गए साथ ही अन्य गतिविधियां की गई। सोमवार प्रातः से ही बिजावर के क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने नगर मे स्थित बड़ी देवी मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की। पुरानी नगर पंचायत के पास श्रीराम सेवा समिति के द्वारा नगर कन्या भोज, हवन एवं एल ई डी के माध्यम से अयोध्या से लाईव कार्यक्रम, सुन्दर कान्ड का पाठ एवं बाहर से आए हुए कलाकारो के द्वारा भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है एवं नगर के सभी मंदिरों में दीप जलाए गऐ एवं नगर परिषद बिजावर के द्वारा सभी मंदिरो मे प्रकाश व्यवस्था की गई एवं सभी वार्डों में रोशनी एवं हर घर दीप प्रज्जवलन किया गया, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर प्रभातफेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन एक अभियान के रूप किया गया।और पूरा नगर श्री राम के जयकारो से गुंजायमान रहा।मुकेश पटेरिया पत्रकार बिजावर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks