
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बेमिसाल राहुल गाँधी को आप भी समझिए और उन्हें बदनाम करने वालों व उनके बारे में उल्टा सीधा बोलने वालों से उनकी तुलना कर देखिए कि यह सब उनके सामने कहाँ टिकते हैं और क्या औकात रखते हैं ? सच्चाई तो यह है कि श्री राहुल गाँधी जी बलिदानी खून और असाधारण व्यक्तित्व के धनी होने के साथ ही विनम्र, दयालु, निडर व श्रेष्ठ इंसान और एक सच्चा देशभक्त हैं, जो देश व देश की जनता को वर्तमान परिस्थितियों एवं संकटों से उबारने की योग्यता, क्षमता रखने वाले साहसी व लोकप्रिय नेता हैं । हम सभी देशवासियों को अब सारी गलतफहमियों को दूर कर बिना कोई और ज्यादा समय गंवाए देश सहित संविधान और लोकतंत्र को बचाने के साथ ही अपना व अपनी भावी पीढ़ियों का भविष्य बेहतर बनाने हेतु तत्काल संकल्प लेकर वर्तमान झूठ बोलने और भृष्टाचार करने वाले एवं लुटेरों, अपराधियों और बलात्कारियों को बचाने व उनका साथ देने वाले वर्तमान सत्ताधीशों से सत्ता छीन कर श्री राहुल गाँधी और उनके इंडिया गठबंधन को देश की सत्ता सौंप देनी चाहिए ।
प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी जी कहा कि हम नफरत और बंटा हुआ हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। हम मोहब्बत और भाईचारे का हिंदुस्तान चाहते हैं।
BJP का जो हिंसा और नफरत का मॉडल है- वो अन्याय का भी मॉडल है। उसमें दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को सारा धन मिल जाता है और OBC, दलित और वंचित वर्ग को उनकी भागीदारी नहीं मिलती।
जिस प्रकार देश में अन्याय हो रहा है, उससे हिंसा और नफरत बढ़ रही है।
BJP-RSS का लक्ष्य चुने हुए लोगों को हिंदुस्तान का पूरा धन देने का है। यही बात हम जनता के सामने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में रखेंगे।