एटा रेल लाइन विस्तार सहित जन समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 24 फरवरी 2024 को जी0 एम0 रेलवे प्रयागराज का घेराव किया जाएगा

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन और सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के संयुक्त बैनर तले एटा रेल स्थापना दिवस पर एटा रेलवे स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संयुक्त रूप से एकत्रित हुए उपस्थित वक्ताओ ने बताया कि आज ही के दिन देश के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने उदघाटन किया था लेकिन दुर्भाग्यवश आज तक एटा रेल लाईन का न तो समुचित विस्तार हुआ है न ही समुचित सुविधाएं भारत सरकार से जनपद वासियों को मिली हैं इसलिए उक्त कार्यक्रम में तय किया गया कि लगभग एक दशक से अधिक समय से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी / कार्यकर्ता महापंचायत, धरना प्रदर्शन, घेराव, अनशन, पैदल यात्रा, ट्रेक जाम आदि कर रहे हैं पिछली बार 35 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देर रात तक एटा कचहरी परिसर का घेराव किया था उक्त घेराव किया था लेकिन दुर्भाग्यवश समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं मिलकर निम्नलिखित सहित लम्बित जनसमस्याओं के निदान हेतु दिनांक 24 फरवरी 2024 को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज कार्यालय परिसर का घेराव करेगें जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त बैठक के अंत में मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 रेल मंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एटा तथा स्टेशन अधीक्षक एटा को सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से निम्नलिखित मांगो को प्रमुख रूप से उठाया गया
01 :- एटा से दिल्ली को शटल रेल तत्काल चलाई जाए।
02 :- मा0 प्रधानमंत्री जी के आदेश से चल रही हजारों रेलों में से एटा से अयोध्या जाने के लिए स्पेशल रेल चलाई जाए जिससे गरीब आदमी भी आराम से दर्शन यात्रा कर सके।
03 :- एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल को मथुरा तक चलाया जाए तथा अवागढ़ वसुंधरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज बनाते हुए टिकट बिक्री काउंटर खोले जाएं।
04 :- देश की सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में कम से कम एक दर्जन सामान्य बोगियों को लगाया जाए ताकि गरीब आदमी भी सुकून से यात्रा कर सके।
05 :- एटा कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए।
06 :- एटा से मालाबन रेल लाइन को मैनपुरी तक जोड़ा जाए।
07 :- एटा टूंडला रेल को टूंडला से सुबह 7:00 बजे एवं एटा से शांय साढे चार बजे पूर्व की भांति चलाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता पर्याप्त लाभ ले सके और विभाग की भी आमदनी बढ़ सके।
08 :- टूंडला से लखनऊ चलने वाली पैसेंजर रेल को एटा से टूंडला होते हुए चलाया जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके एवं विभाग की आमदनी बढ़ सके।
09 :- एटा में रेलवे की जमीन पर वीरान पड़े वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र पार्क का तत्काल शोन्दर्यीकरण विभाग द्वारा कराया जाए या किसानों को गोद दिया जाए जिससे आम जनता के सहयोग से सौंदर्य करण किया जा सके।
10 :- शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर सभी रेलों को रोका जाए ताकि क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिला महासचिव रामनरेश सिंह – शिवशंकर फौजी, कु0 आशीष जी, जाहिद अब्बास, चौधरी रामपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार लोधी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।