
थानाध्यक्ष बीनूचौधरी का विदाई समारोह भव्य तरीके से संपन्न
बिहारीगढ़ के नए थाना अध्यक्ष विनोद सिंह ने संभाला कार्यभार
बिहारीगढ़ (समाचार)
थाने के प्रांगण में पूर्व थानाध्यक्ष बीनूचौधरी का विदाई समारोह भव्य तरीके से आज संपन्न हुआ।
नवागंन्तुक थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने थाना बिहारीगढ़ पहुंचकर कार्यभार संभाला।
नवागंन्तुक थानाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष बीनू चौधरी को माल्यार्पण कर विदाई दी।
तथा कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों ने उनके लगभग 16 महीने के कार्यकाल की सराहना की।
विदाई समारोह में पहुंचने वाले मेहमानों में पत्रकार जगत के सभी पत्रकार उपस्थित रहे तथा सभी ने पूर्व थानाध्यक्ष के विदाई समारोह में पहुंचकर माल्यार्पण किया तथा उनके पिछले कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार सुनील जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार उधम सिंह चौहान, मनोज कांबोज, कुलदीप सिंह, तबरेज आलम, आसिफ खान, वरिष्ठ पत्रकार अशोक प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार तपेन्द्र सैनी, मास्टर नगेंन्द्र सैनी, तथा क्षेत्र के अनेको प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, व्यापारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों में राजनिति से जुड़े लोग व पूर्व प्रमुख महिपाल राठौर, पूर्व प्रधान संजय सैनी, पूर्व प्रधान गिरवर सिंह राठौर, परमाल सिंह राठौर एडवोकेट, ग्राम पंचायत सदस्य सोमपाल कश्यप, सोनू सैनी, प्रधान सुधीर प्रकाश सैनी, सुनील राणा, गुड्डू पंण्डित,नरेश राणा,अतर राठौर, ब्रजपाल राठौर, प्रधान मुकेश सैनी, प्रधान चरण सिंह,भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज, वरिष्ठ किसान नेता प्रवीण कांबोज, तथा किसान यूनियन के सैकड़ों वरिष्ठ नेता शामिल रहे। थाना बिहारीगढ़ के सभी स्टाफ ने पूर्व थानाध्यक्ष बिनू चौधरी को माल्यार्पण कर भव्य तरीके से विदाई दी।