
बरेली :: कल दिनांक 13/01/2024 को समय करीब सात बजे श्री महेश जो वन विभाग मे कार्यरत हैं अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने निवास को जा रहे थे सतनाम सिंह द्वार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अपनी मोटर साइकिल से गिर गये हेलमेट लगे होने के कारण मामूली चोट लगी, घटना के कुछ क्षणों में श्री शिवराज पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली जो यातायात व्यवस्था भ्रमण मे थे मौके पर पहुंँच गये और तत्परता से नगर नियंत्रण कक्ष को निर्देशित कर सम्बन्धित चीता मोबाइल को मौके पर बुलाकर आसपास के लोगों के सहयोग से महेश जी आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया। यदि उक्त दोपहिया चालक ने हेलमेट न लगाया होता तो गंभीर चोट अथवा जान जाने का भी खतरा बन सकता था।
यातायात पुलिस का सभी से अनुरोध है दो-पहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य धारण करें, चार पहिया चालक सीट बेल्ट अवश्य लगायें ।।