केक काटकर मनाया भारतीय किसान यूनियन तोमर ने पाँचवा स्थापना दिवस

स्थापना दिवस के मौके पर जिलाध्यक्ष एङ अभिषेक काम्बोज ने पत्रकार कुलदीप सिंह को नगर मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।

बिहारीगढ (समाचार )
भारतीय किसान यूनियन तोमर के पाँचवे स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष एङ अभिषेक काम्बोज ने पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर स्थापना दिवस पर खुशी का इजहार किया तथा एक – दुसरे को केक खिलाकर बधाई दी । उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर के हक की लड़ाई व भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए संगठन का गठन किया गया था ।उन्होंने कहा कि संगठन को पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने अकेले ही शुरुआत की थी परंतु आज पाँच साल बाद लाखों किसानों का संगठन बन चुका है । इन पाँच सालों में संगठन को मजबूती कि प्रदान की गई है और आगे भी हम सब मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाएंगे । इसी मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुलतान अहमद ने किसानों भाइयो को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका अधिकारीयों से मिलकर निस्तारण कराना है । इसी उद्देश्य कें चलते किसान लगातार संगठन से जुड़कर मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं । स्थापना दिवस पर मौजूद सभी पदाधिकारीयों और कार्यकताओं के साथ जिलाध्यक्ष एङ अभिषेक काम्बोज ने पत्रकार कुलदीप सिंह को नगर मिडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया । कुलदीप सिंह नें कहा कि मिडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो सच्चाई को सामने लाकर दिखाता है ।भारतीय किसान यूनियन तोमर के साथ जुड़कर किसानों ,मजदूरों और गरीबों का शोषण नहीं करने देंगे ।हर समस्या का निस्तारण संगठन के साथ मिलकर करेंगे ।स्थापना दिवस पर आज प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद ,युवा प्रदेश महासचिव अदनान ,युवा नगर अध्यक्ष अरशद ,जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक कांबोज जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कांबोज ,जिला महासचिव विकास कांबोज,तहसील महामंत्री राजू कश्यप ,तहसील प्रभारी अशोक कुमार ,ग्राम अध्यक्ष अनुज पंडित ,ग्राम महासचिव सद्दाम हुसैन ,चंदन राणा ,सुबोध राणा ,लुकमान ,अंकित सैनी ,वेदपाल ,नरेश लाला रामकुमार ,पवन कश्यप ,सोनू कश्यप ,मनमोहन सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks