
बरेली :: कल दिनांक 12.01.2024 को श्री शिव राज, पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद बरेली व श्री मुकेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक क्राइम बरेली द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में जनपद के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में व्यापारियों को सुरक्षा के मद्देनजर अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया गया एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया व व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु आश्वासन दिया। गोष्ठी के दौरान थाना प्रभारी AHTU, शहर क्षेत्र के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं ब्यापारी बन्धु आदिगण मौजूद रहें ।।
