किसानों ने एटा कचहरी का घेराव किया प्रशासन ने दो सप्ताह में स्थानीय जन समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्रीय प्रांतीय समस्याओं के लिए पहल करने के आश्वासन

एटा,कासगंज रेलवे स्टेशन से 35 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर आक्रोशित किसानों ने एटा कचहरी का घेराव किया प्रशासन ने दो सप्ताह में स्थानीय जन समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्रीय प्रांतीय समस्याओं के लिए पहल करने के आश्वासन के पश्चात डीआरएम इलाहाबाद रेलवे एवं मुख्यमंत्री कार्यालय घेरने की घोषणा के पश्चात एटा कचहरी का देर रात घेराव प्रदर्शन स्थगित किया

कासगंज रेलवे स्टेशन से 35 किलोमीटर लंबी जनआक्रोश पैदल यात्रा का आयोजन अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किया गया उक्त पैदल यात्रा में हजारों की संख्या में किसान मजदूर नौजवानों ने समर्थन किया कई स्थानों पर आंदोलनकारी किसानों का स्थानीय साथियों ने भव्य स्वागत किया उक्त पदयात्रा कासगंज से शुरू होकर एटा कलेक्ट्रेट पहुंची बीच में 15 से 20 मिनट यात्रा को रोखकर आंदोलनकारी किसानों ने बदरिया गांव पर जलपान किया आक्रोशित किसानों ने पूरी ऊर्जा के साथ एटा कचहरी पर पहुंच कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया प्रशासन ने कलेक्ट्रेट को छावनी में बदल दिया था आक्रोशित किसानों ने गलन भरी सर्दी में पूरे जोश के साथ कलेक्ट्रेट को घेरा जहां एटा कासगंज रेलवे विस्तार सहित एटा से मथुरा को रेल चलाने एवं दिल्ली और लखनऊ को सीधी रेल गाड़ियां चलाने एवं एटा टूंडला रेल का सही समय करने सहित किसान मजदूरों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग को लेकर अड़ गए जहां प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी रामनारायण जी पहुंचे उनके समझाने के बावजूद भी जब किसान हटने को तैयार नहीं हुए तो अंत में देर रात किसानों के बीच उपस्थित होकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार जी ने दो सप्ताह के अंदर स्थानीय समस्याओं का समाधान करने एवं राज्य और केंद्र स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तत्काल सकारात्मक पहल करने के आश्वासन के पश्चात आक्रोशित किसानों ने निर्णय लिया कि जन समस्याओं का नियत समय के अंदर समाधान नहीं किया गया तो किसान, नौजवान, मजदूर डीआरएम रेल इलाहाबाद एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का लखनऊ में कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का काम करेंगे जिसकी व्यापक रणनीति अतिशीघ्र तैयार की जाएगी।

उक्त यात्रा में ब्लॉक प्रमुख निधोली कलां सुनील यादव, पूर्व सदस्य जिला पंचायत ओमवीर सिंह यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगासाय लोधी, रामसेवक पहलवान, योगीराज भगवान श्री कृष्णा मेला कमेटी के महासचिव प्रवेंद्र यादव ने पदयात्रा में शामिल होकर उपरोक्त आंदोलन का समर्थन किया।

उपरोक्त यात्रा के अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 अनिल कुमार सिंह – ठाकुर अनिल सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजपाल सिंह वर्मा – राजेश सीतलपुर – यशवीर सिंह, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान – बबलू नागर, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह – दौजीराम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष कासगंज आशीष गांधी, जिला अध्यक्ष एटा पिंकी भैया, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, युवा जिला अध्यक्ष सचिन कुमार, जिला प्रवक्ता आशुतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष मंदीप यादव – सुखबीर सिंह – गीतम सिंह वर्मा – रिंकू, जिला सचिव जितेंद्र कश्यप, कु0 आशीष यादव रूपधनी स्टेट, रामनरेश सिंह, राकेश फौजी, रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार, कश्मीर सिंह पूर्व प्रधान, सुरेश फौजी प्रधान, विजय प्रधान, देवव्रत नेताजी, मोनू, ओमप्रकाश सिंह, परमानंद मौर्य महाराज, राहुल पाल, यदुवीर सिंह, अमरकांत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीरज यादव, दुष्यंत कुमार, अरुण गांधी, प्रेम सिंह, अरविंद धनगर, राकेश कुमार, कल्याण सिंह, हाकिम सिंह, राजेंद्र सिंह लोधी, कमल सिंह टेलर, रामप्रकाश सिंह, मीना देवी, लाडो देवी, सुनीता देवी सविता, सुमन देवी सविता सहित हजारों लोग उपरोक्त यात्रा में उपस्थित रहे सभी क्रांतिकारियों का ह्रदय की गहराइयों से बहुत बहुत आभार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks