चोर अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार।

चोर अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार।

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक शातिर चोर अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 92/2020 धारा 379 भादंवि* से संबंधित चोरी के मोबाइल सहित एक शातिर चोर को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 10.08.2020 को वादी श्री रवि कुमार पुत्र अरविंद सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना राजा का रामपुर द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 10.08.2020 को वादी रात को करीब 08 बजे सरकारी ट्यूबवैल परमौजूद था उसी समय वादी के गाँव का ही सचिन पुत्र ब्रजलाल सिंह टहलता हुआ आया और वादी का मोबाइल चुराकर ले गया। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 92/2020 धारा 379 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 10.08.2020को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामनगर प्राइमरी स्कूल के पास से एक चोरी के मोबाइल व अवैध तमंचा 12 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 12 बोर कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 92/2020 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- सचिन पुत्र बृजपाल सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना राजा का रामपुर एटा।

बरामदगी का विवरणः-
1- 01 मोबाइल टेक्नो कम्पनी (चोरी का)
2- एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक अवैध जिन्दा कारतूस 12 बोर अवैध कारतूस।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks