एटा-राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ 12 जनवरी को,

एटा,10 जनवरी 2024 (सू0वि0) अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी आलोक कुमार ने सूचित किया है,
कि शहर के जीटी रोड सैनिक पड़ाव मैंदान में विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी राजकीय जिला कृषि एवं,
औद्योगिक विकास प्रदर्शनी 2024 का आयोजन 12 जनवरी से 11 फरवरी 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है,
प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी ने बताया कि प्रदर्शनी के भव्य पण्डाल में,
12 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे हवन पूजन एवं शाम 07 बजे दीप प्रज्ज्वलन, लेजर शो के साथ भव्य शुभारंभ किया जाएगा,
प्रदर्शनी में 12 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई,
शीघ्र ही आगामी कार्यक्रमों के संबंध में सूचना जारी की जाएगी,
प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर प्रदर्शनी का आनंद लें,
इस बार प्रदर्शनी में विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतु संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं,