
कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की बैठक में समाज के उत्थान की रूपरेखा बनाई गई। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान आगामी कार्यकारिणी में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने पर ज़ोर दिया गया। समाज के उत्थान के लिए आगे की रुपरेखा भी तैयार की गई। सभी से एकजुट होने की अपील करते हुए वचनबद्ध होकर कार्यों में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सदस्यता अभियान के तहत सभी को जागरूक भी किया गया। इस दौरान बताया कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाएगी। गरीबों को वस्त्र वितरण, अन्न दान भी किया जाएगा। सभी से कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना, महामंत्री स्नेहलता सक्सेना, उपाध्यक्ष नीरज सक्सेना, डॉली सक्सेना, मीडिया प्रभारी नीतू सक्सेना, कोषाध्यक्ष रश्मि सक्सेना, मंत्री खुशबू सक्सेना, अर्चना सक्सेना, साधना जोहरी समेत अन्य मौजूद रहीं।