
बरेली = धारा 138 एन0आई0 एक्ट एवं विद्युत वादों के निस्तारण हेतु लग रही हैं विशेष लोक अदालतें:-उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विनोद कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायालय बरेली में दिनांक 22 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 तक धारा 138 एन0आई0 एक्ट के वादों एवं दिनांक 29 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक विद्युत वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। अपर जिला जज श्री अरविन्द कुमार यादव नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने बताया कि उपरोक्त दिनांको को आयोजित विशेष लोक अदालतों में वादों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु न्यायालयों द्वारा मामलों के निस्तारण के लिए वादों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं। अपर जिला जज द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि उपरोक्त विशेष लोक अदालतों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का सफल निस्तारण कराएं। सिविल जज सीनियर डिवीज़न श्रीमती श्वेता यादव प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 तक धारा 138 एन0 आई0 एक्ट के वादों एवं दिनांक 29 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक विधुत वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालतों के प्रचार प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर को लगाया गया है, जो शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर उपरोक्त विशेष लोक अदालतों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और आम जनता को उपरोक्त विशेष लोक अदालतों के लाभ बता रहे हैं l आदेशानुसार प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली