बदायूं मे हुआ किसान एकता संघ का विस्तार

मूसा झाग दाता गंज रोड पर किसान एकता संघ की किसान पंचायत हुई
जिसमे में किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य तय नहीं किया है और गन्ने का पुराना भुगतान भी चीनी मीलों सैकड़ो करोड़ बकाया है राजनैतिक दल चुनावों के समय बड़े बड़े वायदे करके सरकार बनाते है और सरकार बनने के बाद किसानों का ही शोषण करते है इसे किसान एकता संघ बर्दास्त नहीं करेगा और ऐसी चीनी मीलों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने कहा कि बदायूं मे गन्ना किसानो के साथ अन्याय किया जा रहा है काटों पर गन्ने की घटतोली हो रही है प्रदेश संगठन मंत्री जगपाल सिंह यादव ने तहसील पर लेखपालों द्वारा किसानो पर हो रहे शोषण के खिलाफ संघर्ष करने को कहा प्रदेश अध्यक्ष युवा राजेश शर्मा ने कहा कि ऐसे अधिकारियो के खिलाफ संघर्ष किया जायेगा जो किसानों को उनके उचित कार्यों के लिये परेशान करते है इसके पश्चात् जिला कमेटी की घोषणा की गयी जिसमे जिला अध्यक्ष अजब सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष टीटू यादव, प्रमोद शाक्य सहित पदो की घोषणा राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश ने की
पंचायत को प्रदेश संगठन मंत्री जगपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम पाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष अजब सिंह ने भी सम्बोधित किया
पंचायत मे प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष युवा जय सिंह यादव,संतोष यादव, धर्मेन्द्र यादव, डॉ मोहित सिंह,डा सोमेन्द्र सिंह अवधेश गुर्जर,दीपक पांडे,डॉ सोमेन्द्र सिंह अमित गुर्जरपरमेन्द्र सिंह, संजय यादव, रमनपाल कश्यप,गिरीश गोस्वामी,संजय पाठक,दीपक गुर्जर सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks