देवर ने शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से किया रेप


एटा,जैथरा, । देवर शादी का झांसा देकर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों से एक बेटी भी है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नयागांव के एक गांव निवासी पीड़िता ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जैथरा के एक गांव में उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पति की मौत हो गई। इसके बाद 2021 में जैथरा थाना क्षेत्र निवासी देवर सौरभ ने तमंचे के बल पर उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी का झांसा देकर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा। 2021 से लगातार संबंध बना रहा है। इससे एक बेटी भी है। देवर शादी भी नहीं कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *