10 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ


एटा, । राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी 2024 (एटा महोत्सव) की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

शुक्रवार को एटा महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम पंड़ाल को लगाने का 90 फीसदी तक कार्य पूर्ण कर लिया गया। दिनभर इलेक्ट्रीशियन मैदान में पोल लगाने के साथ डोकोरेशन संबंधी कार्यों में जुटे रहे। इतना ही नहीं प्रदर्शनी की बेरिकेटिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। महोत्सव प्रभारी/एडीएम प्रशासन आलोक कुमार के अनुसार प्रदर्शनी को भव्य रूप से सजाने का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। विभिन्न प्रकार के विभागों के प्रदर्शनी स्टॉल भी सजाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शनी में एटा के प्रमुख उत्पादन एवं फसलों से संबंधित भी प्रदर्शनियों को सजाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल में हर रोज होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जा रही है। 10 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ होने से पहले ही उसकी लिस्ट मैदान में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एटा महोत्सव बेहद आकर्षक ढंग से तैयार किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *