हजारों लाखो लोगो मे ब्लड कैंसर से लेकर मानसिक तनाव जैसी बीमारियों को अंजाम दें सकने वाला फैक्ट्री का जहरीला वैस्ट

मंदसौर
हजारों लाखो लोगो मे ब्लड कैंसर से लेकर मानसिक तनाव जैसी बीमारियों को अंजाम दें सकने वाला फैक्ट्री का जहरीला वैस्ट, चार किलोमीटर तक रोजाना फैल रहा , क्या घटना घटित होने के बाद जागेगा प्रशासन?
विश्वास व्यास की फैक्ट्री का जहरीला केमिकल वाला वेस्ट साबाखेड़ा फैक्ट्री से निकल कर चार किलोमीटर से अधिक दूर गुराड़िया देदा ग्राम को पार कर चूका, कई ट्यूवेल कुवे का पानी गन्दा और बीना पिने योग्य कर चूका, क्या मंदसौर प्रशासन बड़ी महामारी के इंतजार मे इसको फलित और पोषित कर रहा है? जबकी फैक्ट्री एक्ट और नियमों को ताक मे रख कर संचालित की जा रही है बताया जाता है बड़ी रकम सालाना एडजेस्टमेंट की दी जाती है इस लिए कोई कुछ नहीं करता, जहरीला पानी पर्यावरण और मृदा को न केवल दूषित कर रहा है बल्कि भू जल जो हजारो, लाखो ग्रामीणों के रोजाना पीने मे इस्तेमाल किया जा रहा है बड़ी बीमारियों को आमंत्रित कर रहा है, ब्लड कैंसर, सोरोर्सिस, बल्ड क्लोटिंग, मानसिक तनाव जैसी बीमारियां लार्ज स्केल पर भविष्य मे होने आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता!

मामला मंदसौर जिले और तहसील मे साबाखेड़ा ग्राम मे नियमो के विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फैक्ट्री जिसका नाम नहीं है और खपत इतनी है की वेस्ट केमिकल एक्स्ट्ररेक चार किलोमीटर से अधिक दुरी पर रोजाना जाता है, गुराड़िया देदा जब हम अवैध खुदाई वाले मामले मे मौक़े पर पहुचे तो गुलाबी पानी बहता दिखा, जब इस गुलाबी पानी का हमने पैदल चल कर पीछा किया तो चार से पाँच किलोमीटर की भूमी को नाले के रूप मे दूषित करता बह रहा है पीछा करने पर पाया की इस पर्यावरण प्रदूषण और महामारियों को आमंत्रित करने वाली फैक्ट्री का मालिक कोई विश्वास व्यास है, जिनकी फैक्ट्री मे पुराना प्लास्टिक गला कर नया प्लास्टिक बनाया जाता है और इस प्रक्रिया मे जो वेस्ट निकलता है उसको बीना ट्रीटमेंट प्लांट के गुजारें ही खुला छोड़ दिया जाता है, प्रशासन को इस फैक्ट्री को तुरंत बेन करना चाहिए नहीं तो साबाखेड़ा से गुराड़ियादेदा के बीच चार किलोमीटर मे जो पानी पिया जाता है वो कभी भी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है, ग्रामीणों की माने तो ये गन्दा वेस्ट बहुत बदबू मारता है और कई कुवों और ट्यूबवेल का पानी भी गुलाबी और बदबूदार होने लगा है इस फैक्ट्री को सत्रह से अधिक वर्षो से संचालित बताया जाता है प्रशासन को इस रहवासी क्षेत्र के लोगो के स्वास्थ्य का परिक्षण करवाना चाहिए और अगर कोई निश्चित बीमारी अगर लोगो मे पायी जाती है तो उसका दोषी प्लांट फैक्ट्री के संचालक को मानते हुए कार्यवाही भी करना आवश्यक प्रतीत हो रहा है.

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0UDok67mUhY1AgBS8uZXbmQr8GxsEAJrFRaF3SESpwSSoimFWJZEp4ogXWbBYVmVkl&id=100000970896719&mibextid=Nif5oz

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks