
एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी/निर्माण के विरुद्ध चलाया गया अभियान, विभिन्न थाना क्षेत्र से, कुल करीब 50 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 20 पौआ अवैध देशी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
विवरण
1.थाना जैथरा
थाना जैथरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 50 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब,2 किलो यूरिया तथा शराब बनाने वाले उपकरणों सहित किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- एक नफर अमित पुत्र भूरे निवासी मौहल्ला शास्त्रीनगर कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी
- 50 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब
- 02 किलो यूरिया
- एक लोहे के चूल्हा , एक गैस सिलेन्डर बडा , एक सिल्वर पतीला एक लोहे का ड्रम आदि शराब बनाने के उपकरण
4 .लहन मौके पर नष्ट किया गया
2.थाना जसरथपुर
थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 पौआ अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.मनोज पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम खरसेला थाना जसरथपुर जिला एटा।
बरामदगी
1.20 पव्वे अवैध देशी शराब (महबूबा)