नव वर्ष के आगमन पर नए छात्रों का स्वागत समारोह

डॉक्टर दशरथ चौधरी कॉलेज आफ फार्मेसी में नव वर्ष के आगमन पर नए छात्रों का स्वागत समारोह किया गया

सिद्धार्थनगर । जनपद के शिवनगर डिड़ई स्थित डॉक्टर दशरथ चौधरी कॉलेज आफ फार्मेसी में नव वर्ष के आगमन पर नए छात्रों का स्वागत समारोह किया गया जिसमें एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एव सहभोज का आयोजन भी हुआ ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतथि डॉक्टर दशरथ चौधरी व विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह चौधरी रहे दोनों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया ।
कार्यक्रम में डॉ दशरथ चौधरी नें कड़ी मेहनत को ही मंजिल पाने का एकमात्र रास्ता बताया ।
सीनीयर छात्र प्रियांशु त्रिपाठी ने छात्रों का स्वागत करते हुए नव वर्ष की बधाई दी और कॉलेज में उनका स्वागत किया । कॉलेज के अध्यापकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास में किए जाने वाले कार्यक्रमों में यह कार्यक्रम सबसे अच्छा हुआ है ।
यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार और छात्रों की मदद से किया गया जिसमें मुख्य रूप से अध्यापक अजय दीपक नंदलाल तथा अर्पिता वा लकी मैम मौजूद रहीं । फ्रेशर छात्र छात्राओं द्वारा संगीत तथा डांस का प्रोग्राम भी किया गया जिसमें छात्र मनीष सोनी, हरिओम चौधरी,आशीष ओझा, रितिक छात्रा नीलम भारती, रीमा भारती ने स्वागत गीत गाकर मेहमानों का स्वागत किया तथा रूपम वा अर्चना ने रंगोली बनाकर सबका ध्यान रंगोली की तरफ आकर्षित किया ।
इस कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें कॉलेज के अध्यापक सहित सैकड़ो छात्र व छात्राएं मौजूद रहे जिसमें राहुल,अर्पित,धीरज, मिथिलेश, पंकज ,खालिद ,अफरोज, रामपाल, रोहन की मुख्य भूमिका रही ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks