01 किलो 200 ग्राम गांजा प्राप्त होने पर उसका चालान कर दिया

चोपन पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के पास से 01 किलो 200 ग्राम गांजा प्राप्त होने पर उसका चालान कर दिया गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01.01.2024 को थाना चोपन पुलिस द्वारा परासपानी तिराहे से अभियुक्त सोनू पुत्र सुरेन्द्र घसिया उर्फ सुलेन्दर निवासी भिलाई बन्धा घसिया बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक सफेद झोले में कुल 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-02/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

  1. सोनू पुत्र सुरेन्द्र घसिया उर्फ सुलेन्दर निवासी भिलाई बन्धा घसिया बस्ती थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।

  2. अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास –
    1.मु0अ0सं0- 230/2020 धारा- 379, 411 भादवि थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
    2.मु0अ0सं0- 299/2021 धारा- 307, 399, 402 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
    3.मु0अ0सं0- 302/2021 धारा- 4/25 आयुध अधिनियम थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
    4.मु0अ0सं0- 05/2022 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

बरामदगी का विवरण –

  1. 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –
1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 मु0 मेराज खाँ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।रिपोर्ट सत्यदेव पांडे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks