हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,,एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में 7 भंडारण, 3 स्क्रीनिंग प्लांट और क्रेशर पर अवैध खनन में कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से भी अधिक का लगाया अर्थदंड
एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में मचा हड़कंप,,,हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन पर प्रशासन की टीम ने शनिवार को कि बड़ी कार्रवाई।
एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व भी खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ भोगपुर क्षेत्र में कार्रवाई की थी।
जिसमें 1 स्क्रीनिंग प्लांट व 2 क्रशर पर की गई थी कार्रवाई
एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अवैध खनन और अवैध भंडारणो पर इस तरह लगातार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खनन विभाग से मनीष, विवेक, सुष्मिता व संबंधित कानूनगो, लेखपाल मौके पर उपस्थित रहे।
देखे…..

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks