सरस्वती शिशु मंदिर सुनहरी नगर एटा में विज्ञान प्रदर्शनी


जनपद एटा। आज दिनांक 30.12.2023 को एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा कलावती सरस्वती शिशु मंदिर सुनहरी नगर एटा में विज्ञान प्रदर्शनी व गणित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी में विज्ञान व गणित के सुंदर व आकर्षक माडल तथा सुंदर झांकी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी को देखने के लिए सभी छात्रों के माता-पिता मौजूद रहे। कला परियोजनाएं घर से अपशिष्ट पदार्थों के पुनर्चक्रण पर आधारित थीं, जिसमें पक्षी भक्षण, डिब्बों से बने घर, बोतलों पर मिट्टी की कला, मंडल कला, डूडलिग और विभिन्न पेंटिग और रेखाचित्र शामिल थे। प्रदर्शनी के दौरान छात्रों ने पूछे गए सभी सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया। एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा छात्रों की इस उपलब्धि पर सभी अध्यापकों व छात्रों को बधाई देते हुए स्कूल व छात्रों के भविष्य की मंगल कामना की।

इसके साथ ही एसएसपी एटा द्वारा ऑपरेशन जागृति के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि कई बार बालिकायें अपनी सहमति से भी बिना सोचे समझे चली जाती है। साथ ही साथ बदनामी के भय से ऐसा संत्रास झेलना पड़ता है, जिसके कारण वह ऐसी स्थिति से निकलने में अपने आपको अक्षम महसूस करती है। परिवार में आपसी संवाद हीनता और अभिभावकों से डर के कारण बालिकाएं अपनी बात कह नहीं पाती है। इसके अतिरिक्त आज तकनीक के दुरूपयोग के चलते महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति साइबर बुलिंग के मामले भी सामने आ रहे है। इन सभी परिस्थितियों में सामाजिक जागरूकता, संवाद शिक्षा और परामर्श (counselling/support) की बेहद आवश्यकता है ताकि महिलाएं एवं बालिकाएं इस प्रकार के षड़यंत्रों का शिकार न बने भावनाओं में बहकर अपना जीवन बर्बाद न करें। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी तथा कोतवाली नगर प्रभारी श्री निर्दोष सेंगर उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks