
जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 24.06.2023 को थाना अवागढ़ पर तैनात मुख्य आरक्षी श्री दलवीर सिंह की बिजली के बोर्ड से फोन का चार्जर हटाते समय अचानक बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई थी।
आज़ दिनांक 29.12.23 को पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों के साथ मृतक मुख्य आरक्षी श्री दलवीर सिंह के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 60 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को पुलिस सैलरी पैकेज के फायदे बताये गये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री कृष्ण मुरारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।