अवैध मिट्टी खनन नही ले रही रुकने का नाम

अवैध मिट्टी खनन नही ले रही रुकने का नाम – (आखिर क्यो नही जा रही जिम्मेदार अधिकारियो की नजर क्या है राज) गोण्डा – जनपद के सदर तहसील अंतर्गत कोतवाली नगर के मिश्रौलिया चौकी क्षेत्र के जगदीशपुर व कोतवाली देहात क्षेत्र के .पूरेउदई. पूरे ललक. नरौराअर्जुन. खिरौरामोहन.पिपरापदुम. चदवतपुर घाट में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है बताते चले की बेखौफ खनन माफियाओ के हौसले इतने बुलंद है की ग्रामीणो को धमकाते हुए जिम्मेदारो को रिश्वत देकर अवैध खनन कराने का आरोप लगाते हुए दहशत फैलाकर अवैध खनन करा रहे है जिसका कुछ दिन पूर्व ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह जिम्मेदारो को पैसा लेकर खनन कराने का आरोप लगा रहा था फिर भी खनन माफिया के ऊपर कोई कार्यवाही नही हुई जिससे खनन माफियाओ का आरोप सही सिद्ध होता दिखाई दे रहा है कोतवाली देहात क्षेत्र में जिधर देखो उधर जेसीबी मशीनो से दिन रात अवैध मिट्टी खनन हो रहा है बिना प्रशासन के अनुमति के अवैध खनन जारी है यदि ग्रामीण विरोध करते है तो माफिया उनको मारने पीटने जैसा कृत्य करने से भी नही चूकते है जहां एक तरफ अवैध खनन अवैध काला बाजारी गुंडे माफियाओ पर योगी सरकार ने सख्ती से अंकुश लगाया है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कार्यवाही से डर कर जिले में अवैध कार्यो में लिप्त माफियाओ ने अवैध धंधा बंद कर दिया है वही दूसरी तरफ इन खनन माफियाओ के हौसले बुलंद है आखिर क्यो इन माफियाओ में जिलाअधिकारी पुलिस अधीक्षक का खौफ नजर नही आ रहा है क्या है राज मुख्यमंत्री जी जिलाधिकारी व एसपी महोदय एक नजर इधर भी यह कोई चोरी छुपे नही दिन रात कोतवाली नगर के जगदीशपुर व कोतवाली देहात के पूरेउदई. नरौराअर्जुन. महिपत पुरवा.खिरौरामोहन.पिपरापदुम. चदवतपुर घाट में अवैध खनन हो रही है और कोतवाली नगर की मिश्रौलिया चौकी के सामने से गोंडा बहराइच रोड होते हुए व मिश्रौलिया चौकी के पीछे से गोण्डा कटरा रोड होते हुए दिन-रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली महादेवा क्रॉसिंग होते हुए पुलिस कर्मियो की मौजूदगी में उनके सामने से निकलती है और कोतवाली नगर की मिश्रौलिया चौकी क्षेत्र के जानकीनगर व कोतवाली नगर के विभिन्न क्षेत्रो में बेची जाती है फिर भी किसी जिम्मेदार की नजर नही पड़ती है आखिर क्यो इसे मिलीभगत कहे या मेहरबानी कही यह चंद भ्रष्टाचारियो द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नही है बताते चले कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अवैध मिट्टी खनन पर सख्ती से अंकुश लगा रखा है वही दूसरी तरफ सदर तहसील अंतर्गत मिश्रौलिया चौकी क्षेत्र व कोतवाली देहात के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध मिट्टी खनन बड़े पैमाने पर हो रही है दिन रात भर सैकड़ो ट्राली मिट्टी खनन की जाती है वह भी कोई चोरी छुपे नही जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कही ना कही कुछ तो गड़बड़ है आखिर क्यो किसके इशारे पर सैकड़ो ट्राली जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन कर सरकार व राजस्व को करोड़ो का चूना लगाया जा रहा है अवैध खनन के संबंध में जब कटरा रोड पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक से पूछा गया की मिट्टी कहां से ला रहे हो परमिशन है जहां से मिट्टी ला रहे हो तो उसने बताया कि हम जहां से मिट्टी ला रहे है वहां का कोई परमिशन नही है मालिक बता रहे थे कि शायद कही दूसरे जगह का 31 दिसंबर तक परमिशन है लेकिन वहा पर वह खनन नही करा रहे है शायद कोई विवाद है रिवाल्टी के बारे में पूछने पर उसने बताया कि जहा पर खनन हो रही है उसका परमिशन ना होने के कारण रात के 10 बजे से दिन में 2 बजे तक खनन होती है रात में हमारे पास कोई रॉयल्टी नही होती है दिन में 10:00 बजे के बाद हम लोगो को फर्जी कही दूसरी जगह की रियालिटी दी जाती है कि कोई रास्ते में पूछे तो दिखा देना लेकिन साहब झूठ क्या बोलना यह सिर्फ दिखावटी के लिए है जब जहा का पट्टा है वहा पर खनन ही नही हो रही है फिर इसका क्या मतलब है वैसे मालिक लेखपाल खनन अधिकारी पुलिस सब से मिलकर खर्चा पानी दे रहे है सबके जानकारी में है कोई चोरी छुपे खनन नही कर रहे है दबंगई से खुलेआम कर रहे है एक दिन कोई साहब आए थे मालिक ने उनको तुरंत खर्चा पानी देकर वापस कर दिया खनन को 1 मिनट भी नही रोका यही नही बहुत सारी शिकायत लोगो ने किया लेकिन मालिक ने ले देकर रफा दफा कर दिया कही 1 मिनट खनन नही रोका कहो तो आपसे ही बात करा दे खर्चा पानी दिलवा दे वही दूसरी तरफ जब ग्रामीणो से अवैध खनन के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया की यह अवैध खनन महीनो से चल रही है लेकिन अभी तक इन पर कोई कार्यवाही नही हुई है खनन माफिया के पास मिट्टी उठाने का कोई भी परमिट नही है फिर भी बिना किसी रोक टोक के अवैध खनन करके मिट्टी बेचने का गोरख धंधा कर रहे है आखिर में हल्का लेखपाल खनन अधिकारी और संबंधित थाने चौकी के पुलिस प्रशासन क्यो नही ध्यान दे रहे है जिससे उनकी भी भूमिका संदिग्ध है अवैध खनन को लेकर जब खनन अधिकारी से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमारे जानकारी में खनन नही हो रही है जिससे उनके वक्तव्य से अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्रीय लेखपाल कोतवाली देहात और मिश्रौलिया चौकी पुलिस की तरह इनको भी इतनी बड़ी खनन हो रही है और उसकी जानकारी नही है आखिर क्यो इस पर जब उप जिलाधिकारी गोंडा और अपर जिलाधिकारी से दूरभाष पर जानकारी चाही तो उनका फोन नही उठा अब सवाल यह उठता है की जानकारी नही है और जांच से आगे बढ़कर आखिर क्यो कार्यवाही नही हो रही है इन खनन माफियाओ पर क्या है राज l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks