साऊडीह व रानीताली के जंगलो में की गयी काम्बिंग

सोनभद्र

*क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में हाथीनाला पुलिस द्वारा साऊडीह व रानीताली के जंगलो में की गयी काम्बिंग

जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-28.12.2023 को क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के साऊडीह व रानीताली के पहाड़ी/जंगली इलाकों में सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।रिपोर्ट सत्यदेव पांडेय

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks