रोजगार मेले का आयोजन 29 दिसम्बर को

एटा 28 दिसम्बर 2023(सू0वि0)। जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा, राजकीय आई०टी०आई० एवं उ०प्र० कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 29 दिसम्बर 2023 को उ०प्र० कौशल विकास केन्द्र, भिअऊ, जलेसर, एटा स्थित आर०बी०एस० इण्टर कॉलेज, जलेसर रोड, मानिकपुर, एटा में प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें प्रतिष्ठित कम्पनियाँ 18 से 35 वर्ष तक की आयु के जूनिहर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण पुरूष / महिला अभ्यर्थियों साक्षात्कार कर आकर्षक वेतन पर रोजगार हेतु चयन करेंगी। रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर कराकर अपनी शैक्षिक योग्यता/आयु/वर्ग के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कम्पनियों में ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks