
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वाछिंत चल रहे अभियुक्त को 24 घन्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुअसं0- 597/23 धारा 376 भादवि0 व 3(2)V SC/ST एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सुधीर यादव पुत्र विजय पाल निवासी खेडा थाना अवागढ़ एटा को मुखविर की सूचना पर दिनांक 28.12.2023 को हिम्मतपुर बम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता—
- सुधीर यादव पुत्र विजय पाल निवासी खेडा थाना अवागढ़ जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री नित्यानन्द पाण्डेय
- उ0नि0 मुकुल कुमार (चौकी प्रभारी जावडा)
- है0का0 धर्मेन्द्र तोमर
- का0 सुनील कुमार
- का0 रोहित कुमार।