
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, मिरहची पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.12.2023 को एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0सं0 323/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
- सुनील पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मिरहची एटा ।
बरामदगी–
- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 254/22 धारा 60 आब0अधि0 भादवि थाना मिरहची जनपद एटा
2.मु0अ0स0 323/23 धारा 60 आब0अधि0 भादवि थाना मिरहची जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- उ0नि0 श्री हेमंत कुमार वर्मा
- का0 इंद्रजीत सिंह
- का0 प्रमोद कुमार