
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वाछिंत चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मु0अ0स0 218/2023 धारा 363/366 भादवि0 की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को आज दिनांक 28.12.2023 को कन्हैया चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- शिवम पुत्र सत्यपाल निवासी राजुर थाना रिजोर जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- व0उ0नि0 श्री राजेश बाबू यादव
- है0का0 शिव मोहन
- म0का0 रितु रानी