
उत्तरी भारत भीषण सर्दी की लपेट में बच कर रहना होगा यहां रहने वालों को
उत्तरी भारत में असली वाली सर्दी पड़नी शुरू हो गई है. गत दिवस उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा, जिससे 50 मीटर दूरी तक दिखना भी मुश्किल हो रहा था. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक अब मौसम की ऐसी स्थिति ही जारी रहेगी और लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा. इसे देखते हुए विभाग की ओर से मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक नए साल की पूर्व संध्या पर एक पश्चिम विक्षोभ भी आ रहा है
इसका असर हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत दिल्ली NCR में भी दिखाई देगा
इसकी वजह से 30 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों मे बारिश होगी