
एटा ,भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद विश्व हिन्दू परिषद (ब्रज प्रान्त) के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि सूत्रों द्वारा पता चला कि एक नई मजार का निर्माण नगरिया मोड़ से निधौली कलां की तरफ जाते समय फ्लाईओवर पिलुआ के नीचे किया जा रहा हैं जिसकी सूचना मिलते ही मै घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंचा तो देखा कि जिहादियो द्वारा लैंड जिहाद किया जा रहा था तथा मैने घटनास्थल से ही तत्काल सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा को दी तथा उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मजार को हटबाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा के सानिध्य में पिलुआ पुलिस के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया।
श्री चौहान ने कहाँ कि उ.प्र.मे कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा जैसे अधिकारियों की जरूरत है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व की सरकार चल रही है उसके बावजूद भी जिहादियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरकारी जमीनों पर मजार बनाकर कब्जा करने से नहीं चूक रहे हैं। यह लोग पहले मिट्टी डालकर हरी चादर चढ़ाते हैं तथा पूजा पाठ शुरू करते हैं उसके बाद ईट, मोरम, गिट्टी, सीमेंट, लाकर रखते हैं अगर कोई विरोध नहीं करता है तो धीरे से उसका निर्माण कर लेते हैं तथा सरकारी जमीन को घेर लेते हैं।
श्री चौहान ने कहा कि मेरी संपूर्ण हिन्दू समाज से अपील है कि इस तरीके की घटना अगर कहीं दिखायी दे तो तत्काल थाने में सूचना करें या हम लोगों को अवगत कारण जिससे कि लैंड जिहाद को रोका जा सके।