
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं0– 406/2023 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्तों ज्ञान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा जनपद एटा व सुल्तान पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा जनपद एटा को नगला मोहन को जाने वाले रास्ते के पास से दिनांक 26.12.2023 समय करीब 17:45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- ज्ञान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा जनपद एटा
- सुल्तान पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी
- एक तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
- थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह
- उ0नि0 कपिल कुमार नैन
- है0का0 अनिल चौहान
- का0 सुशील कुमार
- का0 राजू बघेल।