
मीरगंज , बरेली :: थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ गई मारुति कर सब्जी लदे टुकटुक से टकरा गई जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार गांव कुल्छा खुर्द निवासी मुनीश पुत्र लेखराज अपने टुकटुक से सब्जी लेकर मीरगंज की साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे कि प्रातः 8:00 बजे कुल्छा पेट्रोल पंप के सामने कोहरे के चलते टुकटुक में टक्कर मार दी जिससे टुकटुक टूट कर बराबर हो गया टुकटुक के चालक मनीष कुमार ब एक यात्री मुन्ना लाल पुत्र बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गया टुकटुक बचाने के चक्कर में मारुति कर डिवाइडर से टकरा गई घटना की सूचना मिलने पर थाना मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।