जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम तथा रामगंगा चौबारी स्थित कुष्ठ आश्रम का किया औचक निरीक्षण , वृद्ध जनों को आवास गृह पर कंबल का किया वितरण

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में स्थित रसोई घर व विश्रामलाय आदि में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सम्बंधित अधिकारियों को कुष्ठ रोगियों के लिये सुविधा जनक जीवन जीने की सुविधाएं प्रदान करने दिये निर्देश-जिलाधिकारी

बरेली, 26 दिसंबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज समाज कल्याण विभाग उत्तर द्वारा वित्त पोषित वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम), बुखारा मोड़ आई0टी0बी0पी0 कैम्पस के समाने तथा रामगंगा चौबारी स्थित कुष्ठ आश्रम का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम व कुष्ठ आश्रम रह रहे समस्त वृद्ध जनों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। जिस पर वृद्धजनों ने बताया कि यहां पर सभी उचित सुविधाएं समय से मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने समस्त वृद्धजनों को कंबल का वितरण भी किया।

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में स्थित रसोई घर व विश्रामलाय को भी देखा और जहां पर सभी व्यवस्थाएं उचित पायी गयी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृद्धाश्रम की साफ-सफाई, लाइट, भोजन आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाये।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों के लिये भोजन, वस्त्र, चिकित्सा स्वास्थ्य, देखभाल, मनोरंजन व सुविधाजनक जीवन जीने की सुविधाएं प्रदान की जाये।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, वृद्धाश्रम/कुष्ठ आश्रम के संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks