
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.12.2023 को ग्राम बघौली के पास से 02 अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना जैथरा पर मुअस0– 411/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- अवनीश पुत्र जुगेन्द्र सिंह निवासी नगला डाडा थाना जैथरा जिला एटा
- सुदेश पुत्र उनेसिंह निवासी नगला डाडा थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी
- दो देशी तमन्चा 315 बोर
- 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम
- थानाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह
- उ0नि0 प्रदीप कुमार
- का0 कर्मवीर सिंह
- का0 रवेन्द्र कुमार
- चा0 है0का0 रामदयाल