अजीबोगरीब सास-बहू:सास खत्म कर देती है

अजीबोगरीब सास-बहू:सास खत्म कर देती है डेटा,रात को मैं नहीं चला पाती मोबाइल,पुलिस ने सुलझाई सास-बहू की लड़ाई

सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहां एक घर में सास और बहू में मोबाइल डेटा को लेकर विवाद हो गया।बहू अपनी सास से सिर्फ इस बात को लेकर इतना परेशान हो गई कि वो उसके मोबाइल का पूरा इंटरनेट डेटा खत्म कर देती हैं।यही नहीं, नौबत यहां तक आ गई कि बहू घर छोड़कर मायके जाने लगी। बात पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी को पता चली तो सास-बहू से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा।पुलिसकर्मी ने सास और बहू को काफी देर तक समझाया और मामले को शांत करवाया।

सहारनपुर में एक परिवार में सास,बहू और बेटा रहते हैं।बेटा दिन में अपने काम पर चला जाता है।सास और बहू घर में अकेली रह जाती हैं।बहू का आरोप है कि वह दिन भर घर के कार्यों में जुटी रहती है और उसकी सास दिन भर फोन चलाती रहती है, जिससे उसका एक दिन में मिलने वाला मोबाइल इंटरनेट डेटा रात होते-होते खत्म हो जाता है।

बहू का कहना है कि जब फोन पर वह कुछ देखना चाहती है तो पता चलता है कि मोबाइल में तो डेटा ही नहीं है। उसने बताया कि इसी बात को लेकर उसकी सास के साथ कई बार बहस भी हुई, लेकिन सास ने फिर भी मोबाइल चलाना बंद नहीं किया।वह दिन भर रील्स देखती रहीं।फिर एक दिन परेशान होकर वह घर छोड़कर मायके जाने लगी।इस बात का पता जब उनके पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी को चला तो उन्होंने बहू, बेटा और सास तीनों को साथ बैठाया।उन्हें काफी देर तक समझाया।फिर तय हुआ कि सास दिन भर मोबाइल नहीं चलाएगी।बहू भी उन्हें फोन इस्तेमाल करने देगी।इस तरह पुलिसवाले की मध्यस्थता से मामला घर में ही निपट गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks