
अटल जी की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन
अटल काव्यांजलि के नाम से सजाई गई महफिल
सीतापुर/ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक साहित्यिक व सामाजिक संस्था सुरताल संगम लखनऊ तथा अन्नपूर्णा कराओके सीतापुर के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया, तथा अटल जी को काव्यात्मक श्रद्धांजलि प्रस्तुत की गई।
सीतापुर के अग्रसेन सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर मंजर यासीन के द्वारा की गई, तथा अन्नपूर्णा कराओके अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव तथा संदीप अग्निहोत्री के सफल संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन युवा शायर यासीन इब्ने उमर व अलीशा मेराज के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला मुख्य अतिथि तथा भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल बजरंगी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम आयोजक अभय श्रीवास्तव के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का शाल्यार्पण व स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों कवियों व शायरों का मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के हाथों सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव व बनारस के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि प्रस्तुत की।
विशिष्ट अतिथि आकाश अग्रवाल, अभय श्रीवास्तव व संदीप अग्निहोत्री ने दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया, विजय प्रकाश कण्ठ ने वाणी वंदना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मंजर यासीन, विवेक मिश्रा राज खैराबादी, एपी गौतम, यासीन इब्ने उमर, सनी बघेल बनारस, मोहित इंडिया लखनऊ, अतुल कृष्ण पाण्डे उन्नाव, विजय प्रकाश पांडे कण्ठ, सुमन मिश्रा, पारुल मेहरोत्रा, शशि कला मिश्रा, रईस रहमानी खैराबादी, अंकित प्रसून, घायल खैराबादी, सूबेदार वर्मा, नवीन वर्मा लखनऊ, हार्दिक तिवारी, दीपक तिवारी, हिमांशु, आयुषी पाण्डे आदि ने काव्य पाठ किया। तथा अपर्णा मिश्रा, नाहिद नाज़, हिमांशी रस्तोगी, क्षेत्रीय भाजपा महामन्त्री आशीष कश्यप, कुलदीप, अभिषेक, प्रीति, सुनीता जी, शिवा जी, सुषमा जी आदि सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। संदीप अग्निहोत्री ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया।