108 कुंडीय यज्ञशाला में हजारों गायत्री परिजनों ने की पूर्ण आहुति – सफलता पूर्वक यज्ञ संपन्न



एटा। शिकोहाबाद रोड स्थित उद्देतपुर एटा के बीएस गार्डन में आज प्रातः काल से विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के साथ गायत्री हवन/ यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के आखिरी दिन आज 108 कुंडीय यज्ञमंडप में यज्ञ करने वाले गायत्री परिवार से जुड़े हजारों लोगों ने बड – चडकर अपनी-अपनी उपस्थित दर्ज कराई,और यज्ञ तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानो में सहभागिता का निर्वाहन किया। उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर 2023 से विशाल कलश यात्रा के साथ आयोजित कराया गया 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्ण आहुति के साथ आज सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।

शांतिकुंज हरिद्वार से एटा मे गायत्री यज्ञ संपन्न कराने हेतु आई बहिनों की टोली जिसमें श्रीमती शकुंतला साहू टोली (नायक) श्री मती संगीता राठौर, श्रीमती नीरू गौतम,श्रीमती कौशल्या यादव, श्रीमती राधा धुव,नीलम शास्त्री जी द्वारा मंच पर सूक्ष्म महाशक्ति के रूप में स्थापित गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य तथा भगवती स्वरूपा परम वंदनीय माताजी भगवती देवी एवं वेद माता गायत्री के चित्रों एवं कलश का पूजन कराया गया। इस पूजन विधि में राधा रानी के पुंढीर के माध्यम से विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार श्रीमती रजनी चौहान सहित अन्य महिला पुरुषो के करकमलों द्वारा पूजन विधि संपन्न कराई गई।

तदोपरांत हवन-यज्ञ शुभारंभ हुआ जिसमें हजारों गायत्री परिजनों द्वारा आहुतियां संपन्न की गई। यज्ञ की पूर्ण आहुति के दौरान ही शिक्षा संस्कार, दीक्षा,पुसंवन,मुंडन,अन्नप्राशन,संस्कार तथा जन्मदिन संस्कार आदि भी संपन्न कराये गये। अंत में वेद माता गायत्री की आरती की गई तदोउपरांत कार्यक्रम के संपन्न होने की घोषणा भी की गई।

गायत्री हवन – यज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रमों के उपरांत हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी वहिनों की टोली का मान सम्मान एवं स्वागत करते हुए गायत्री परिवार एटा के परिजनों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ वहिनों की विदाई की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह तोमर मामा जी,अवनीश तोमर, विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार,सुरेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, संजय चौहान मीडिया प्रभारी, सरला पुंडीर, सरला चौहान,राधा रानी पुंढीर,रजनी चौहान, सत्यदेव उपाध्याय, शिवप्रसाद पचोरी,राम शरण शर्मा, हरिओम श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव सहित हजारों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks