एटा सदर तहसील में बैठक होगी

10 जनवरी 2024 को कासगंज रेलवे स्टेशन से एटा कचहरी तक पैदल यात्रा को सफल बनाने हेतु कल प्रातः 10:00 बजे से एटा सदर तहसील में बैठक होगी आप सभी का स्वागत है

एटा, भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होगी उक्त बैठक में 10 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे से कासगंज रेलवे स्टेशन से एटा कचहरी तक पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव किए जाने की सफलता हेतु रणनीति तैयार की जाएगी उक्त जन आक्रोश पैदल यात्रा के माध्यम से एटा कासगंज रेल लाइन विस्तार एवं एटा से दिल्ली को सीधी सटल रेल चलाने तथा एटा टूंडला रेल का जनहित में सही समय निर्धारित करने, एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून, ब्रज प्रदेश बनाने, खाद – बीज – पानी – बिजली सहित आदि लंबित प्रमुख मांगों के निस्तारण को लेकर प्रस्तावित 10 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे से कासगंज रेलवे स्टेशन से जन आक्रोश पैदल यात्रा की जाएगी पैदल यात्रा के अंत में एटा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा पैदल यात्रा की सफलता के लिए कल व्यापक रणनीति बनाई जाएगी आप सबसे अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक संख्या में समय से प्रातः 10 बजे एटा सदर तहसील में पहुंचकर अपने बहुमूल्य सुझाव देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

भवदीय :-

अखिल संघर्षी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय किसान यूनियन
09456 2147 68,
08533 991 777

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks