
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी को शाल उड़ा कर स्वागत किया -सैयद मुनीर अकबर
आज़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में सहारनपुर से शुरू यूपी जोड़ो यात्रा प्यार का संदेश लेकर आज पांच वें दिन अमरोहा में
सँभलो कि सुयोग न जाए चला
कब व्यर्थ हुआ सदुपाय भला
समझो जग को न निरा सपना
पथ आप प्रशस्त करो अपना युपी जोड़ो यात्रा
बुलंदशहर जनपद कि तरफ से श्री शिवराम बाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सैयद मुनीर अकबर व पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी का शाल उड़ा कर स्वागत किया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप फैसले हासिल कर ले रही है और जिस तरीके से चुनाव आयोग को सरकार के मातहत लाने की कोशिश हो रही है उससे आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिए आखिरी भी साबित हो सकता है। मोदी सरकार जैसी स्थिति बनाने की तरफ बढ़ रही है उसमें सबसे ज़्यादा नुकसान अल्पसंख्यक और दलित वर्ग को ही होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने आगे कहा है कि उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता मुस्लिम और दलित बहुल मुहल्लों में लोगों को बतायेंगे कि प्रदेश में मुसलमानों की आबादी 20 फीसदी है और दलितों की आबादी 21 फीसदी है। ये दोनों मिलकर ही 41 फीसदी हो जाते हैं। जबकि भाजपा 2014 में 31 फीसदी और 2019 में 37 फीसदी वोट पायी थी। अगर ये दोनों वोट बैंक एक साथ आ जाते हैं तो हम आसानी से भाजपा को हरा देंगे।
इस मौके शिव राम बाल्मीकि पूर्व प्रदेश चेयरमैन एसटी/एसी, दिल्ली, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी व नरेन्द्र त्यागी,वसी अहमद रिज़वी प्रदेश उपाध्यक्ष उप्र. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग , ताहिर अन्सारी, साजिद खान,सिराज खान, रामकृष्ण रामकुमार वर्मा एतेहशाम विरेन्द्र सिंह सरवर आलम आबिद हुसैन हजारों लोग मौजूद थे