शिविर लगाकर बच्चों का नि: शुल्क इलाज किया गया

शिविर लगाकर बच्चों का नि: शुल्क इलाज किया गया


सोसायटी फॉर डिसैबिलीटी एण्ड रिहैबिलिटेशन स्ट्डीज,नई दिल्ली के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष डॉ परमानन्द लाभ के सौजन्य से होप हास्पीटल, समस्तीपुर के द्वारा वारिसनगर प्रखंड के धुरलख पंचायत में मकसुदपुर हाट पर नि: शुल्क एक शिविर लगाकर प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञा डॉ शिमाली सिन्हा द्वारा १२५ बच्चों का इलाज किया गया। शिविर के ध्येय की सफलता में सरपंच विभा कुमारी और मुखिया मनीष कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।साथ ही होप हास्पीटल के कर्मियों में प्रवीण कुमार सिन्हा सहित अन्य लोगों का योगदान अग्रणी रहा। मौके पर अनिल कुमार पासवान, महेंद्र पासवान, प्रमोद राय, संतोष राय,अमल कुमार लाभ व चुल्हाइ राय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks