रामलला के विराजमान होने पर समाज में प्रत्येक वर्ग तक दीपावली उत्सव मनाया जायेगा- हिंदू जागरण मंच

बरेली :: हिंदू जागरण मंच बरेली का अभ्यास वर्ग आज महानगर के एक विद्यालय में संपन्न हुआ वर्ग के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री श्री उमाकांत जी ने दीपोत्सव कर कार्यक्रम की विधवक शुरुआत की एवं बोलते हुए कहा कि कलयुग में संगठन में ही शक्ति है इसी शक्ति के आधार पर ही तो आगामी 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में भगवान राम करीब 500 साल की तपस्या के बाद विराजमान हो रहे हैं

22 जनवरी को समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने घर दीपोत्सव अवश्य करना चाहिए अभ्यास वर्ग के अन्य क्षेत्रों में बोलते हुए श्री रिड्डमैन जी ने बताया कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच कर संपर्क स्थापित करना चाहिए ताकि उनको संगठन के कार्य के विषय में जानकारी मिल सके महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार दूसरे वर्ग के लोग सुनियोजित तरीके से लव जिहाद चला रहे हैं इसलिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को छोटी-छोटी गोष्टी कर इन षड्यंत्र से बचने हेतु विचार करना चाहिए आज के अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से प्रांत से संयोजक नितेश कपूर जी प्रांतीय युवा अध्यक्ष अंशुमानजी नितिन कमठाना जी के अलावा अरुण फौजी की नरोत्तम दास जी संजय शर्मा जी सोमपाल जी जसपाल जी राजीव कपूर जी गोपाल जी केपी गोस्वामी जी जयदीप पाराशरी जी हर्ष भारद्वाज जी जीतू जी लोकेंद्र जी रोहतास जी आदि उपस्थित रहे


दुर्गेश कुमार गुप्ता
महानगर अध्यक्ष
हिंदू जागरण मंच बरेली
9411090093

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks