
आगरा,: आज दिनांक 23.12.23. को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत्त C F O ने नगर निगम कर्म शाला ट्रांसपोर्ट नगर थाना हरीपर्वत जनपद आगरा परिसर मे स्थित डीजल पम्प कर्मचारियौं अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा डीजल पम्प पर आग लग ने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा डीजल पम्प कर्मचारियों को डीजल पम्प पर उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने डीजल पम्प कर्मचारियों को फायर स्टेशन के आपात कालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित नगर निगम स्टाफ श्री राजकुमार, श्याम सिंह, कुंवर पाल, ऊदल, चा0 मनीष आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।
नगर निगम कर्म शाला ट्रांसपोर्ट नगर थाना हरीपर्वत जनपद आगरा परिसर मे स्थित डीजल पम्प कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।