
कासगंज,सहावर,। थाना पुलिस ने क्षेत्र में गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले महिला समेत सात आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। डीएम द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई, इसमें उन्हें गिरेाह सक्रिय मिला। मामले में कार्रवाई कर इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
इंस्पेक्टर सहावर लोकेश सिंह भाटी ने बताया है कि वह गत 21 दिसंबर को हमराहों के साथ डीएम द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के बारे में जानकारी जुटाने के लिए चेकिंग के लिए निकले। इस दौरान उन्हें गैंग लीडर संजय कुमार पुत्र नारायण स्वरूप, विकास कुमार, विपिन कुमार पुत्रगण नारायण स्वरूप निवासीगण परतापुर सहावर, मुनेंद्र पुत्र वीरी सिंह निवासी जरैट गंगीरी अलीगढ़ हाल निवासी मोहल्ला गौतम नगर कासगंज, राजीव कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी हुंडा शेरपुर अमांपुर, शीला देवी पत्नी राजीव कुमार निवासी हुंडा शेरपुर अमांपुर भौतिक लाभ कमाने के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। इंस्पेक्टर ने सहावर थाना में सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।