स्कूल बस पलटने से दो बच्चों की मौत, 30 घायल


सिकरीगंज (गोरखपुर) । सिकरीगंज में शुक्रवार सुबह डंपर को ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए। नौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर अफसर मौके पर पहुंचे जबकि शिक्षक व प्रबंधन से जुड़े लोग स्कूल छोड़कर फरार हो गए। उधर, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। स्कूल प्रशासन सहित अन्य दोषियों पर कार्रवाई, आर्थिक मदद सहित अन्य मांगों के आश्वासन पर छह घंटे बाद जाम खुल सका।

सिकरीगंज के उधनापार स्थित यूएस सेंट्रल एकेडमी की बस नंबर 17 शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। करीब साढ़े नौ बजे स्कूल से 100 मीटर पहले एक डंपर को ओवरटेक करते समय बस सड़क के बगल में पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार पर राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोग पहुंच गए। लोगों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकालने के साथ पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर ही आठ वर्षीय बच्ची साक्षी (8) की मौत हो गई, जबकि प्रतिभा (14) ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बस चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks