कैथोलिक चर्च कैण्टोनमेण्ट में क्रिसमस मेले को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन ||

वाराणसी कैथोलिक चर्च कैण्टोनमेण्ट में तीन दिवसीय क्रिसमस मेले को लेकर 22 दिसम्बर शुक्रवार को पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन | पत्रकार वार्ता के दौरान बीo डा.यूजिन जॉसेफ ने मीडिया को बताया की वाराणसी कैथॉलिक धर्मप्रांत आप सभी को खीस्त जयंती के अवसर पर ईश्वरीय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ अर्पित करता है प्रभु येसु का जन्म सारी सृष्टि के लिए खुशी एवं शांति का शुभ संदेश लाता है तथा हर एक को शांति प्रेम और एकता की कृपा से भरता है |
किसमस का त्योहार हमे यह बताता है कि प्रभु येसु स्वयं ईश्वर होते हुए भी मानव रूप धारण कर चरनी में जन्मे ताकि ईश्वर हमारे जीवन यात्रा में हमारे साथ चले तथा हमारे सुख दुःख के साथी बनें। प्रभु येसु में हम ईश्वर को पाते हैं जो पूर्ण रूप से मानव जाति के साथ एवं उसके दैनिक जीवन के करीब है और यही वास्तव में मनुष्यों के प्रति ईश्वर का प्रेम है सृष्टिकर्ता मानवीय स्वभाव को धारण कर अपनी विनम्रता को प्रकट करता है जिससे हम सद्भावना और सौहार् के पथ पर आगे बढ़ सकें |
खीस्त जयंती प्रभु येसु की ओर से हमारे लिए पावन निमंत्रण है की हम उन भाई बहनों के प्रति दयालू एवं उदार बनें जो अधिक ज़रूरतमंद हैं। आज कल लोगों के बीच हिंसा युद्ध नफरत और बदले की भावना बढ़ती जा रही है हमें वहाँ शांति और एकता फैलाने के ज़रूरत है संत पापा फ्रांसिस कहते हैं युद्ध से हमेशा मानव की हार होती है हर कोई हारता है | वाराणसी में इस वर्ष किसमस के त्योहार का मकसद सभी देश में शांति कायम करने के लिए जागरूकता पैदा करना है पूरे भारत वर्ष में विशेषरूप से वाराणसी की पवित्र नगरी काशी के लोगों के बीच शांति और खुशहाली आए पूर्वांचल के अन्य जिलों में चर्च की ओर से विशेष पूजा पाठ का आयोजन हो जिससे पूरे समाज में प्रेम तथा भाई-चारा स्थापित हो सके।
सेंट मेरीज़ कैथीड्रल वाराणसी में खीस्त जयंती के अवसर पर 24 दिसंबर रविवार की रात 10:30 बजे प्रार्थना तथा पवित्र पूजा पाठ का आयोजन होगा यह खीस्त जयंती तीन दिवसीय 25 से 27 दिसंबर 2023 तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और 7 जनवरी 2024 तक किसमस का माहौल रहेगा।
खीस्तय ससुदाय प्रत्येक मानव की आवश्यकताओं हेतु श्रद्धा पूर्वक पूजा पाठ करेंगे इस शुभ अवसर पर कैथॉलिक समुदाय आस-पास के जेलों अनाथालयों मलिन बस्तियों कुष्ट रोगियों और परित्यक्त बच्चों इत्यादि के लिए दान के विभिन्न कार्यों में शामिल होंगे |
पूर्वांचल के सक्षम लोगों के साथ मिलकर 2 जनवरी 2024 को दिव्यांग उत्सव का आयोजन सेंट जॉन्स स्कूल ब. रे. का. वाराणसी में सुनिश्चित है।
हमारे समाज के कमजोर तथा संघर्षमय जीवन जी रहे लोगों के साथ मिल जुलकर जीना प्रभु येसु द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने का एक तरीका है। हमारी ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति शांति और एकता के पथ पर चले ताकि हमारे समाज से कलह हिंसा और रफरत जैसी समाजिक बुराइयाँ समाप्त हो जाए। हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे देश के राजनेताओं तथा अधिकारियों को ईश्वर की आशिष एवं कृपा प्रचुर मात्रा में प्राप्त हो जिससे वे देश का संचालन विवेक पूर्वक कर सकें।
हर भारतीय को मर्यादा सच्ची स्वतंत्रता शांति प्रेम खुशी तथा भाई चारे से जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो। यदि हम और हमारा समाज इन गुणों और मुल्यों को अमल करते हुए अपना जीवन जीता है तो निःसंदेह परमेश्वर का राज्य हमारे बीच में होगा।
पूनः आप सभी को खीस्त जयंती एवं नये वर्ष की शुभकामनाएँ।
पत्रकार वार्ता में बीo डा.यूजिन जॉसेफ डायासिस आफ वाराणसी फादर फ्लिप डेनीस फादर हेनरी प्रिंसिपल सेन्ट जान्स स्कूल लेरूपुर गुरुसंत राज प्रिंसिपल सेन्ट जान्स स्कूल बीएल डब्लू फादर एंथोनी सचिव डायासिस आफ वाराणसी सोसाइटी फादर थामस सचिव शिक्षा सहित इत्यादि लोग शामिल रहे।