खादी उत्सव प्रदर्शनी 2023 का उद्घाटन

खादी उत्सव प्रदर्शनी 2023 का उद्घाटन मंत्री दयाशंकर मिश्र स्वतंत्र प्रभार के कमलों द्वारा किया गया।

वाराणसी

उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग बोर्ड बाराणसी द्वारा खादी उत्सव 2023 का आयोजन अर्थन हॉट प्रांगण चौकाघाट वाराणसी में दिनांक 21/12/2023 से 04.01.2024 एक किया जा रहा है। खादी उत्सव प्रदर्शनी 2023 का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि डा0 दयाशंकर मिश्र दयालु राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर सरकार के कर कमलों द्वारा दिनाक 22.12.2023 को अपराह्न 3.00 बजे किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा० अक्वेश सिंह विधायक पिण्डर हशराज विश्वकर्मा सदस्य विधान परिषद जिलाध्यक्ष भाजपा बाराणसी हिमांशु नागपाल आई०ए०एस० मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी उमेश कुमार सिंह सयुका आयुक्त उद्योग वाराणसी मण्डल एवं एस०पी० खण्डेलवाल निदेशक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग बाराणसी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों में बी०के० सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर गिरजा प्रसाद जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चन्दौली एवं श्रीमती अमिता श्रीवास्तव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गाजीपुर उपस्थित रहें।
प्रदर्शनी में कुल 120 स्टाल लगाये गये है प्रदर्शनी में मण्डल के अतिरिक्त प्रदेश के
बाहर के प्रदेशों जैसे-जम्मू कश्मीर मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार, उत्तराखण्ड एवं बंगाल के भी स्टाल लगाये गये है जिसमें खादी के स्टालों में ऊनी शाल सिल्क की साड़ियां सूती खादी के वस्त्र कम्बल कुर्ता शदरी गद्दा रजाई चादर कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध है एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टाल में जैम जेली आचार मुरब्बा अगरबत्ती नमकीन लकड़ी के फर्नीचर आलमारी बक्सा आयुर्वेदिक औषधी दर्द निवारक तेल इत्यादि उपलब्ध है।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना एवं विपणन में सहायता व बिक्री के लिये प्रोत्साहित किया जाना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks